Showing posts with label बी सिंह मोहचा. Show all posts
Showing posts with label बी सिंह मोहचा. Show all posts

Sunday, 29 December 2019

बी सिंह मोहचा: इनकी अपनी वही विचारधारा है, जिसमें स्थानीयता की सुगंध है।

बी सिंह मोहचा एक ऐसा जोशीला युवा जो लगातार अपने मिशन में जुटा रहता है, बेशक लोग व्यवधान पैदा करें या बाधक बनें। कभी मिला नहीं, लेकिन लगता नहीं कि अपरिचित हैं। इनकी अधिकतर पोस्ट स्थानीय मुद्दों को सम्बोधित होती हैं, जबकि इनका फेसबुक ग्रुप एक समय मीणा समुदाय का सबसे बड़ा ग्रुप हुआ करता था। इनके ग्रुप में शुरू से ही राजस्थान से बाहर के मीणा शामिल रहे हैं। इनका कार्यक्षेत्र भी राजस्थान से बाहर ही है। सम्भवतः यह इनकी बेजोड़ पहचान है।

इतने बड़े ग्रुप को संचालित करने हेतु इनके साथ सक्रिय और विश्वसनीय मित्रों की टीम है, जो इनकी प्रबंधन काबलियत का प्रमाण है। मैंने इनको कभी अहंकारी और अशिष्ट भाषा का उपयोग करते नहीं देखा। जो अपने आप में विशेष बात है। इनकी अपनी वही विचारधारा है, जिसमें स्थानीयता की सुगंध है। आंचलिकता की महक इनके लेखन और इनके ग्रुप में कभी भी महसूस की जा सकती है।
साधुवाद।-आदिवासी ताऊ डॉ. पुरुषोत्तम लाल मीणा, 9875066111, 28.12.2019.

वर्तमान परिदृश्य में आदिवासी मीणा समुदाय की दशा और दिशा

वर्तमान परिदृश्य में आदिवासी मीणा समुदाय की दशा और दिशा हम हर दिन कुछ न कुछ सीखते और बदलते रहते हैं। सबसे पहले ...